मुझमें ही कोई कमी रही होगी- टिकट कटने के बाद बोले नरोत्तम मिश्रा, BJP के लिए काम करता रहूंगा
दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता और यदि टिकट नहीं मिला तो मुझमें ही कोई कमी रही होगी. मिश्रा ने संगठन और मुख्यमंत्री को दोष देने से इनकार करते हुए आत्मचिंतन की बात कही.