हिंदू देवता पर बनी फिल्म की मदद करने पर ट्रोल हुए शाहरुख खान, डायरेक्टर ने किया बचाव; बोले- वो मुसलमान हैं तो क्या हुआ?
Shah Rukh Khan Deool Band 2: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने मराठी फिल्म 'देऊल बंद 2' को सफल बनाने में मदद की थी. लेकिन कुछ लोगों को उनकी मदद के पीछे राजनीति नजर आई. ट्रोल्स ने हिंदू संस्कृति पर आधारित फिल्म की मदद करने को लेकर शाहरुख खान पर सवाल उठाए. ऐसे में अब फिल्म के डायरेक्टर ने उनके बचाव में उतरते हुए हेटर्स को जवाब दिया है.