फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी ने Mercedes का मीटर दिखाकर कहा- '17 से 5 हुआ माइलेज', इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर उठाए सवाल
Sourav Joshi Mercedes Viral Video: यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया कि उनकी करोड़ों रुपये की Mercedes का माइलेज अचानक 17 से 5 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच गया. उन्होंने E20 पेट्रोल को इसकी वजह बताया, लेकिन मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सीईओ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस दावे पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है.