उत्पीड़न से त्रस्त बेटी-बाप थाने में डीजल लेकर पहुंचे, आत्मदाह का प्रयास
अलीगढ़ में एक महिला ने ससुराल के उत्पीड़न के खिलाफ आत्मदाह का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि उसके ससुर ने उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया। पति के मारपीट करने पर वह मायके आई थी। पुलिस को शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद महिला और उसके परिजनों ने थाने का घेराव किया।