उमर को आत्ममंथन करना चाहिए : विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप पर भाजपा का पलटवार
नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस आरोप को लेकर तीखा हमला बोला, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने कहा कि ‘‘अटकलबाजी और निराधार’’ आरोप